फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने में दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तरबूजों की रखवाली करने गए युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी मारी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कनासी निवासी बिपलव गंगवार 16 मई को अपने खेत में तरबूज से लदी ट्रैक्टर ट्राली की रखवाली करने के लिए गया था। तभी गांव नगला गुलरिया निवासी अर्पित राजपूत व रामवीर राजपूत ट्राली में रखे तरबूज फेंक कर बर्बाद करने में लगे थे। मना करने पर इन लोगों ने बिपलव को गोली मार दी थी।
पुलिस ने भाई विक्रांत की तहरीर पर अर्पित व रामवीर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश मारी लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें