फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की मांग कर लगाया जाम

विज्ञापन
फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान तोड़े गए मकानों का मलबा न उठने से सड़क पर अतिक्रमण हो गया। इससे परेशान बेवर रोड के लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर भोलेपुर क्रासिंग के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने समस्या के निराकरण का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के चलते बेवर रोड की ओर कई मकान तोड़ दिए गए थे लेकिन मकानों का मलबा नहीं उठाया गया। इसके चलते सड़क पर मलबे के चलते अतिक्रमण हो गया। खोदाई के दौरान पानी की लाइन भी कट गई। इससे पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। दो दिन की बरसात के चलते सड़क पर पानी भर गया। मलबा और पानी होने से लोगों का यहां से निकलना दूभर हो रहा है।
इस मामले में लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सोमवार तक सुनवाई न होने से गुस्साए लोगों ने भोलेपुर रेलवे क्रांसिग के पास जाम लगाकर प्रर्दशन शुरू कर दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए लोगों ने समस्या पूछी और अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। कोतवाल ने अतिक्रमण हटवाने व पानी की पाइप लाइन दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। इस दौरान जाम लगाए लोगों की कोतवाल से नोकझोंक भी हो गई। कोतवाल ने जाम खुलवा दिया। पुलिस ने वाहनों को आवागमन शुरू करवा दिया। लगभग आधे घंटे जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भोलेपुर में जाम लगाए लोगों को समझाते कोतवाल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें