फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, बहनोई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। डीसीएम की टक्कर लगने से रविवार को बाइक सवार साले की मौत हो गई और कन्नौज निवासी बहनोई घायल हो गया। साले को सीएचसी से लोहिया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव बथुआ निवासी किसान राम प्रकाश (55) रविवार को रविवार को बाइक से परमापुर बाजार से घर लौट रहे थे। उनके साथ कन्नौज जिले की कोतवाली गुरसहायगंज के गांव समौरा बहादुरपुर निवासी जीजा नरेंद्र सिंह भी थे। बाइक चला रहे नरेंद्र हेलमेट लगाए थे। रास्ते में डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। चालक डीसीएम लेकर भाग गया। घायलों को पुलिस
ने सीएचसी राजेपुर पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने राम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल नरेंद्र को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। राम प्रकाश सात भाई, तीन बहनों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। कार्यवाहक एसओ ओमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें