फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर की टक्कर से गन्ना सेंटर इंचार्ज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक शाहजहांपुर में गन्ना सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पचगमा के गांव अजमतपुर निवासी अनुज (30) जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव सनेठा में गन्ना सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। जबकि छोटा भाई अभिषेक हरसिंहपुर स्थित सेंटर पर गन्ना इंचार्ज है। रविवार को अनुज अपने छोटे भाई से मिलने आया था। रात को एक बाइक से अनुज और
दूसरी बाइक से उसका भाई अभिषेक व उनका साथी मोनू जरियनपुर अपने घर लौट रहे थे। तीनों एक साथ एक ही मकान में कमरा लेकर रहते थे।
गांव गूजरपुर पमारान पुल के पास अनुज की बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक का हैंडल ट्रैक्टर की ट्राली में फंस गया, इससे अनुज बाइक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। दूसरी
विज्ञापन

बाइक पर सवार अभिषेक आगे निकल चुका था।
कुछ देर तक जब अनुज की बाइक नहीं दिखी तो अभिषेक पीछे लौटा, उसे अनुज सड़क पर लहूलुहान पड़ा
मिला। अभिषेक की सूचना पर पुलिस ने अनुज को सीएचसी राजेपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंच गए और शव लेकर घर चले गए। मोनू अमृतपुर में गन्ना सेंटर पर इंचार्ज है। तीनों एक साथ ही जरियनपुर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें