फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्क अमीन के घर से नगदी समेत सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पेड़ से मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर अमीन के घर में घुसे चोरों ने हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अमीन ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव बैरमपुर के मूल निवासी राकेश कुमार मिश्रा अमीन हैं। वह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कइया बूंट में रहते हैं। मकान की ऊपरी मंजिल में निर्माण कार्य चल रहा है। पत्नी सविता मिश्रा की तबियत खराब होने से शुक्रवार रात वह राकेश पत्नी के साथ पड़ोसी रमाकांत शाक्य के घर में लेटे थे। घर में बेटी नमृता मिश्रा, प्रगति मिश्रा और बेटा आशीष मिश्रा सोए थे।
सुबह पौने चार बजे आशीष और प्रगति पढ़ने के लिए उठे तो सामान फैला देखा। बच्चों के शोर मचाने पर पर राकेश आदि घर पहुंचे। नमृता ने बताया कि चोर 20 हजार रुपये, तीन मोबाइल, कपड़े, किताबें आदि ले गए हैं।
विज्ञापन

राकेश के मकान के पास एक पेड़ खड़ा है। चोर पेड़ पर सीढ़ी लगाकर मकान में चढ़े और नीचे उतरकर तकिया के नीचे रखी चाबी निकालकर बक्शा खोल लिए। चोर मुख्य गेट से भाग निकले। राकेश की सूचना पर पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें