फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के निर्माण में पाई गई गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा नेता की शिकायत पर जांच करने गए एई व ईओ को नगर पंचायत कंपिल में नाला निर्माण में गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कंपिल नगर पंचायत के नामित सभासद नंदराम शाक्य ने कस्बे के बाईपास में बने सात सौ मीटर नाले के निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। आरोप था कि 26 लाख की लागत से बने नाले में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर इस मामले में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के एई महेंद्र कुमार गंगवार, नगर पंचायत ईओ सुभाष चंद्र के साथ नाले की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पहुंचे। एई ने बताया कि तीन स्थानों पर प्लास्टर चेक किया। इसमें डबल प्लास्टर मिला। अवर अभियंता ने बताया कि अधिशासी अधिकारी संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें