फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेली दुकानदार के घर से नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चोरों ने ठेली दुकानदार के घर में अलमारी का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के जेवर व रुपये पार कर दिए। इलाके में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी सोनू ठेली दुकानदार है। बुधवार रात वह परिजनों के साथ छत पर सो रहा था। मकान के पीछे खंडहर पड़ा है। रात में किसी समय चोर खंडहर के रास्ते उसके घर की छत पर पहुंच गए। जीने से उतरकर चोरों ने कमरे अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे सोने के झाले, कुंडल, अंगूठी, करधनी, बच्चे के खड़ुआ व बीस हजार रुपये चोरी करके ले गए।
गुरुवार सुबह सोनू व उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। दरोगा आशू कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। लगातार हो रही चोरियों से इलाके के लोग परेशान हैं। पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें