फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौली की गोशाला में चार गोवंशों की मौत

विज्ञापन
सिंधौली स्थित गोशाला में खड़े गोवंश। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। कड़ाके की ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने सिंधौली गांव की गोशाला में मंगलवार की रात चार गोवंशों ने दम तोड़ दिया। तीन गोवंश बीमार हैं। बुधवार शाम तक गोवंश के शवों को नहीं दफ़नाया गया।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के गांव सिंधौली की गोशाला में करीब 129 गोवंश हैं। कड़ाके की ठंड से बचाव के यहां पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अधिक ठंड होने से मंगलवार की रात चार गोवंशों की मौत हो गई, जबकि तीन गोवंश बीमार हैं। बुधवार को पूरे दिन गोवंश के शव गोशाला में ही पड़े रहे।
अन्य गोवंश शव को घेरे खड़े रहे। शाम तक किसी कर्मचारी ने शव को दफनाना उचित नहीं समझा। ग्राम प्रधान रीमा देवी के पति अनिल कुमार ने बताया कि गोवंश के मौत की जानकारी नहीं है। आठ दिन पहले मौत हुई थी। पशुओं को बेहतर सुविधाएं दिए जाने का प्रयास हैं। मंगलवार को एक क्विंटल लकड़ी डलवाकर अलाव जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें