फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से पांच लाख के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। किसान के घर में दीवार फांदकर घुसे चोर पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। ग्रामीण पुत्र के साथ छत पर सो रहा था। घर की महिलाएं आंगन में सोईं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोसरपुर निवासी किसान अशोक चौहान गुरुवार रात पुत्र के साथ छत पर सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। अलमारी में रखी तीन सोने की चेन, सात अंगूठी, एक जोड़ी झाले, मंगलसूत्र, तीन बाली, पांच जोड़ी पायलें, करधनी, चार जोड़ी बिछिया व 16 हजार 5 सौ रुपये व बैग में रखा एटीएम, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी चोर अपने साथ ले गए।
शुक्रवार सुबह घर की महिलाएं जागीं और कमरे में सामान बिखरा देखा तो शोर मचाया। इस पर अशोक चौहान व उनका पुत्र छत से नीचे उतरकर आए। उन्होंने चोरी की सूचना यूपी 112 पर दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली से दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर परिजनों से जानकारी की। अशोक चौहान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पांच लाख के जेवर व नगदी चोरी करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें