फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान नंबर की वैन में लगी आग, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
शमसाबाद ढाईघाट रोड पर जलती वैन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के ढाईघाट मौनी आश्रम के पास शनिवार की दोपहर एक वैन खड़ी थी। अचानक वैन से आग की लपटे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग उसके पास जाने से कतराते रहे। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आस पास खड़े लोगों से कार के मालिक के बारे में जानकारी की, लेकिन कोई सामने नहीं आया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वैन में लगी आग को बुझा दी। वैन में राजस्थान राज्य का नंबर पड़ा हुआ था।
कुछ लोगों ने बताया कि वैन से लोग आए थे और यहां खड़ी करने के बाद स्नान करने के लिए चले गए। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि वैन किसकी और कैसे वहां पहुंची। इसकी जानकारी की जा रही है। आग के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें