फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की भिड़ंत में देवर-भाभी समेत पांच घायल

विज्ञापन
लोहिया में भर्ती जोया। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कामयंगज रोड पर गुलाब नगला हरसिंहपुर के पास बाइक को ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की भिड़त हो गई। इससे कार में सवार देवर व भाभी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे घायल शामिल हैं। महिला की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खैराती खां निवासी खुशनुमा (40) की दिल्ली के इंदिरापुरी में ससुराल है। वह शनिवार सुबह करीब रिश्ते के देवर मोहम्मद नदीम (28), बेटे शोएब (16), साकिब (14) और बेटी जोया (9) के साथ कार से फर्रुखाबाद अपने मायके आ रही थी। कार दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद नदीम चला रहे थे।
कायमगंज रोड पर गुलाब नगला हरसिंहपुर गांव के पास फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक बाइक को कार चला रहे मोहम्मद नदीम ने ओवरटेक करना चाहा, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार विपरीत दिशा में घूम गई।
विज्ञापन

कार में सवार लोगों की चीख सुनकर पर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। हादसे के चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां खुशनुमा की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लापरवाही से ट्रक चलाने वाले चालक की तलाश की जा रही है।

ोहिया में भर्ती नदीम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें