फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा लगाकर पचास हजार रुपये, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। मेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार को तमंचा लगाकर पिता-पुत्र ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। नवाबगंज थाने से पीड़ितों को लौटा दिया गया। मेरापुर थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी सूर्यकांत उर्फ सूरज और उनके भाई ज्ञानेंद्र कश्यप हरियाणा के फरीदाबाद में व्यापार करते हैं। सूर्यकांत के पिता पंचम लाल कश्यप चार दिन पहले दवा लेने फरीदाबाद ज्ञानेंद्र के पास गए थे। शनिवार को वह हरियाणा से लौटे। सूरज पिता को लेने के लिए बाइक से लेने गया। पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे।
मेरापुर क्षेत्र के गांव अमरौली और नौगांव के बीच भट्ठे के पास एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर सूरज को रोक लिया। लाठी से हमला कर पिता-पुत्र को गिरा दिया। बदमाशों ने सूरज की कनपटी में तमंचा लगाकर बैग में रखे पचास हजार रुपये, मोबाइल, पांच हजार की दवाएं लूट ली और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने नवाबगंज थाने जाकर लूट की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने घटना स्थल मेरापुर थाना क्षेत्र बताकर दोनों को लौटा दिया। इसके बाद पिता-पुत्र ने मेरापुर थाने जाकर तहरीर दी। एसओ देवी प्रसाद गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें