फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ग्रामीणों ने राजस्थान पुलिस से हाथापाई की, वर्दी फाड़ी, अपहृत प्रधान की तलाश में जयपुर से आई थी

Wed, 29 Dec 2021 09:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

जयपुर के गांव कनौता के प्रधान अजय का अपहरण हो गया था। उनकी तलाश में कनौता थाने की पुलिस ने सर्विलांस के जरिया कासगंज थाना क्षेत्र के पटियाली में एक युवक के यहां दबिश दी। यहां सरपंच की गाड़ी बरामद हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ग्राम प्रधान के अपहरण के मामले में फर्रुखाबाद के कासगंज में दबिश देने पहुंची राजस्थान पुलिस से स्थानीय ग्रामीणों की हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना भेजकर आरोपियों को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जयपुर के गांव कनौता के सरपंच (प्रधान) अजय का दो दिन पूर्व राजस्थान से अपहरण हो गया था, जब वह टबेरा गाड़ी से एक दावत में शामिल होने जा रहे थे। सरपंच की तलाश में कनौता थाने की पुलिस ने सर्विलांस के जरिया कासगंज थाना क्षेत्र के पटियाली में एक युवक के यहां दबिश दी। पुलिस ने वहां से एक युवक को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर बुधवार देर शाम नवाबगंज थाने के गांव राजा का रामपुर मेई गांव में दो घरों में दबिश दी। यहां से सरपंच की टबेरा गाड़ी बरामद हो गई लेकिन अपह्त सरपंच नहीं मिले।

जिसके यहां से गाड़ी बरामद हुई, वहां से पुलिस दो युवकों को पकड़ कर ले जाने लगी। यह देखकर दोनों युवकों के परिजनों ने जयपुर पुलिस को घेर लिया और हाथापाई कर दी। इससे पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। ग्रामीणों ने पथराव भी कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नवाबगंज, मऊदरवाजा थाने की पुलिस गांव पहुंची और चार लोगों को पकड़ कर नवाबगंज थाने लाई। वहां युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें