फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से नहीं मिला राशन, कोटदारों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में राशन न मिलने से गोदाम के बाहर खड़े कोटेदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। खाद्य विभाग के गोदामों में राशन की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। मंगलवार सुबह कोटेदार राशन लेने पहुंचे तो सिर्फ तीन को ही मिल सका। पूछने पर बताया गया कि राशन खत्म हो गया है। इस पर कोटेदार भड़क गए और हंगामा करने लगे। कहा कि 20 अप्रैल तक कार्डधारकों को राशन दिया जाना है। जब उन्हें ही राशन नहीं मिला तो वितरण कैसे होगा।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में 109 कोटेदार हैं। इन्हें नवीन मंडी स्थित खाद्य विभाग के गोदाम से राशन दिया जाता है। 20 अप्रैल तक सभी कार्डधारकों को राशन वितरण करने के आदेश हैं। एक दिन शेष रह जाने के कारण करीब 50 कोटेदार मंगलवार सुबह गोदाम पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंच गए। तीन कोटेदारों को मिलने के बाद राशन खत्म हो गया।
गोदाम प्रभारी ने आश्वासन दिया कि राशन आने पर उठान कराया जाएगा। इससे कोटेदार भड़क गए और हंगामा करने लगे। कोटेदारों ने कहा कि इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। वह लोग रोज ट्रैक्टर-ट्राली लाकर बिना राशन के ही लौट रहे हैं। समय बर्बाद होने के साथ ट्रैक्टर-ट्राली का भाड़ा भी देना पड़ रहा है। अभी तक उन लोगों को राशन नहीं मिला है, ऐसे में कार्डधारकों को कैसे देंगे।
विज्ञापन

कार्डधारक कोटेदारों पर सवाल उठाते हैं। कुछ कोटेदारों ने आरोप लगाया कि जिसकी सेटिंग हो जाती है, उसे राशन पहले दे दिया जाता है। रोस्टर बनाकर राशन का उठान कराया जाए। गोदाम प्रभारी ने राशन आने पर देने का भरोसा दिया, इस पर कोटेदार शांत हुए।
ठेकेदार की लापरवाही से गोदाम में नहीं आया राशन
गोदाम प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ठेकेदार की लापरवाही से गोदाम में पर्याप्त राशन नहीं आ रहा है। 18 अप्रैल को एक ट्रक राशन आया था जो तीन कोटेदारों को दे दिया गया। अभी करीब 40 से अधिक कोटेदारों को राशन नहीं मिल सका है। पर्याप्त राशन आने पर बुधवार शाम तक वितरण कर दिया जाएगा। राशन वितरण की तिथि बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें