फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी पकड़ने पर किन्नरों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार रात अन्ना मवेशियों को पकड़ा तो किन्नरों ने विरोध कर दिया। सड़क पर हंगामा किया और पकड़े गए मवेशियों को भगा दिया। इस दौरान चौक पर मौजूद सिपाही तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार, लिपिक विजय शुक्ला ने पुलिस बल के साथ सोमवार रात करीब 10 बजे पक्के पुल से गुदड़ी तक अन्ना मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया। रात करीब 11 बजे जब मवेशियों से भरा कैटल केचर वाहन चौक पर पहुंचा, तो उसकी लिफ्ट खराब हो गई। ईओ के जाने के बाद मरम्मत का काम शुरू होने वाला था कि बाइकों से कई किन्नर अन्य लोगों के साथ पहुंच गए।
उन्होंने मवेशी पकड़ने का विरोध किया। करीब आधा घंटे तक किन्नर हंगामा करते रहे। इस दौरान सुरक्षा में लगे दो सिपाही तमाशबीन बने रहे। नगर पालिका के कर्मचारी भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा सके। किन्नर वाहन पर चढ़ गए और सभी मवेशियों को भगा दिया। उनका आरोप था कि मवेशियों को वाहन में बुरी तरह भरा गया था, उनके शरीर पर काफी चोटें भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें