फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पट्टा के मामले में एसडीएम सहित कई फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव कंचनपुर सबलपुर में 68 लोगों को जमीन का फर्जी पट्टा देने में के मामले में तत्कालीन दो एसडीएम, तहसीलदार सहित कई कर्मचारी फंस गए हैं। अब जिलाधिकारी कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। जबकि कर्मचारियों पर जल्द ही कार्रवाई की गाज गिरना तय हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कंचनपुर सबलपुर में 128 एकड़ भूमि का 68 ग्रामीणों के नाम पट्टे का फर्जी इंद्राज कर दिया गया था। इस मामले में रामपुर जोगराजपुर की प्रधान सुमन गुप्ता, पूर्व प्रधान सुधीर गुप्ता की शिकायत पर हुई जांच में तत्कालीन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के आदेश पर पट्टे की फर्जी प्रविष्टियां निरस्त कर दी गई थीं।
वहीं, फर्जी पट्टा करने के मामले में तत्कालीन दो एसडीएम, तहसीलदार, एसडीएम के पेशकार, रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल व एक पूर्व प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल कुलदीप तिवारी ने करीब छह माह पूर्व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सीडीओ की अध्यक्षता में एडीएम व एसडीएम कायमगंज की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि एक तत्कालीन एसडीएम व कुछ कर्मचारी पट्टे की फर्जी प्रविष्टियां दर्ज करने में संलिप्त पाए गए हैं। सीडीओ ने कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट उन्हें मिल गई है। कुछ लोगों पर कार्रवाई वह जल्द ही करेंगे। जबकि अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई शासन स्तर से होगी। इसलिए वह जांच रिपोर्ट शासन को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें