फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कराने को एकजुट हुए सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधान परिषद चुनाव में मतदान के दौरान शनिवार को मारपीट के मामले में भाजपा नेता के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सपा नेता एसपी से मिलने पहुंचे। सपा नेताओं ने पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी की ओर से एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, प्रांतीय नेता सर्वेेश आंबेडकर सहित अन्य लोगों के साथ सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा से मिलने के लिए पहुंचे। सपा नेताओं ने एमएलसी प्रत्याशी मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार यादव की ओर से एक प्रार्थना पत्र एसपी को दिया। इसमें बताया कि 9 अप्रैल को मोहम्मदाबाद ब्लाक में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा था।
भाजपा नेता बृजेश दुबे अपने चार साथियों के साथ फर्जी मतदान कराने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर भाजपा नेता व उनके साथियों ने मारपीट कर असलहे तान दिए। जेब से आठ हजार रुपये, सोने की चेन व अंगूठियां लूट लीं। समर्थकों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एमएलसी प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि 21 मार्च को नामांकन के दौरान भी भाजपा नेताओं के इशारे पर समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि भाजपा नेता बृजेश दुबे ने एमएलसी प्रत्याशी हरीश कुमार यादव सहित 29 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश भी मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें