फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टंकियां फेल, लो-वोल्टेज से जल संकट

विज्ञापन
शहर के लालसराय पर बनी पानी की टंकी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की करीब साढ़े तीन लाख जनता को पेयजल मुहैया कराने को 15 टंकियां (ओवरहेड टैंक) बनी हैं। इनमें से दो अरसे से फेल हैं। इन टंकियों के आसपास लगे नलकूपों से जनता को सीधा पानी दिया जा रहा है। लो-वोल्टेज और कम प्रेशर होने से जनता पानी के लिए तरस रही है। एक टंकी की मरम्मत भी कछुआ चाल होने से यह गर्मी मुसीबत में बीतनी तय है।
विज्ञापन

गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे आशंका है कि इस बार तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। ऐसे वक्त में शुद्ध पानी की जरूरत अधिक होगी। बावजूद इसके नगर पालिका इस ओर से लापरवाह है। पेयजलापूर्ति के लिए नगर पालिका के टाउन हाल जोन में छह, लकूला में चार, फतेहगढ़ व लाल सराय में दोे-दो और सातनपुर में एक टंकी बनी है। टाउन हाल जोन में दो टंकी जल निगम ने अमृत योजना के तहत बनाई हैं। इनसे शहर में पेयजलापूर्ति हो रही है। सभी टंकियों में सबसे बड़ी लाल सराय की टंकी है। यह कई साल से बंद पड़ी है। इससे तलैया फजल इमाम, ग्राटगंज, गंगानगर, आईटीआई, खटकपुरा, खटकपुरा इज्जत खां, बूरा वाली गली, खतराना, नेहरू रोड आदि मोहल्लों को करीब 50 हजार घरों में पानी जाता है। इन घरों में नलकूपों से सीधे सप्लाई दी जाती है।
इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी की टंकी भी बंद है। यहां भी नलकूप से ही पानी की आपूर्ति घरों को कर रहे हैं। नलकूपों में प्रेशर कम होने की वजह से घरों में कम प्रेशर और ऊंचाई वाले मकानों में पानी नहीं पहुंचता। लिहाजा जनता परेशान है। यही नहीं अधिकांश नलकूप लो-वोल्टेज की वजह से पूरी क्षमता से पानी नहीं दे पाते। लिहाजा दिक्कत बनी हुई है। लाल सराय टंकी का चल रहा मरम्मत का काम कछुआ गति से हो रहा है। करीब डेढ़ माह बाद भी अभी तक 20 फीसदी भी काम पूरा नहीं हुआ है। इससे यह गर्मी भी मुसीबत में कटना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

कई जगह से टपकती है टाउन हाल की टंकी
टाउन हाल के सामने शहर की दूसरी बड़ी टंकी है। यह टंकी कई स्थानों पर टपक रही है। दरारें अधिक होने की वजह से इसे पूरी क्षमता से नहीं भरा जाता। लिहाजा यह टंकी भी कुछ दिन की मेहमान मानी जा रही है।
पाइपलाइनों की लीकेज भी आपूर्ति में बाधक
पाइप लाइनों में लीकेज होने से प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदार समय से लीकेज बंद नहीं करते। सबसे ज्यादा दिक्कत कछियाना, खटकपुरा, बीबीगंज, ढुइया आदि क्षेत्रों में है।
56 नलकूपों से दिया जा रहा पानी
जनता को पानी मुहैया कराने के लिए 56 नलकूप लगे हैं। इनमें से आए दिन कई खराब हो जाते हैं। इनमें कुछ नलकूप तो ऐसे हैं जिनमें प्रेशर ही नहीं है। मगर कागजों चलाकर काम चलाया जा रहा है।
जिम्मेदार बोले
‘चार नए नलकूप लगाने का काम चल रहा है। लाल सराय टंकी की मरम्मत हो रही है। चुनाव की वजह से काम कुछ धीमा हुआ था। अब कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश देंगे।’
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें