फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को एक भी मंत्री न मिलने से भाजपाई मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में शामिल होने हौसले से गए भाजपा नेता जिले को एक भी मंत्री न मिलने से मायूस होकर लौटे। वहीं जनपद के एक भी विधायक को मंत्री न बनाए जाने पर लोगों में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

जनपद की चारों विधानसभा सीटों से भाजपा व गठबंधन से विधायक चुने गए। इनमें तीन भाजपा विधायकों ने दोबारा चुनाव जीतकर पार्टी को ताकत दी। दो चुनाव से भाजपा की झोली में चारो सीटें जाने से भाजपाइयों को एक मंत्री मिलने की उम्मीद थी। लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आठ बसों व 100 चार पहिया वाहनों से करीब 1000 भाजपा नेता शामिल होने गए। शाम चार बजे तक हौसले के साथ समारोह में जिले को मंत्री मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे। मंत्रियों की जब सूची जारी हुई तो जिले के किसी विधायक का नाम शामिल न होने से वह मायूस हो गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में चारो सीटें दोबारा जीतने से कम से कम एक विधायक के मंत्री बनने की उम्मीद थी। अगले मंत्रिमंडल विस्तार में जिले को मंत्री मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें