फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में सरिया छूने से युवक की मौत

विज्ञापन
राजेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। बीम ढालने के लिए सरिया सीधी करते वक्त हाईटेंशन लाइन में छूने से राजमिस्त्री के पुत्र की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को जानकारी दिए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगलीपुर निवासी राजमिस्त्री अमर सिंह अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह दीवार पर बीम पड़नी थी। अमर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सरिया को सीधी कर रहा था। तभी घर के पास से निकली हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इससे राजेश कुमार करंट की चपेट में आ गया और दीवार से नीचे जा गिरा। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
गांव के डॉक्टर ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। मां भगवानश्री का रो-रो कर बुरा हाल है। अमर सिंह ने बताया कि पांच पुत्रों में राजेश सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें