मोहम्मदाबाद। मामूली कहासुनी में नशेबाज ने युवक को गोली मार दी। इससे युवक के हाथ में छर्रे लगे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी दीपक कुमार(25) शनिवार सुबह परिवार के ही लोगों के घर होली मिलने गया था। वहां दरवाजे पर नशे की हालत में बैठे युवक से दीपक की किसी बात पर कहासुनी हो गई।
इस पर नशेबाज घर के अंदर से तमंचा लेकर आया और दीपक पर फायर कर दिया। दीपक के हाथ में छर्रे लग गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। दीपक ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि परिवार के युवक से विवाद की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज किया गया है।