फर्रुखाबाद। प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्माणाधीन कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देेश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो बंद सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर को भुगतान न किया जाए। खाद की समस्या का तत्काल निस्तारण करें। कायमगंज विधायक ने बताया कि टेंडर होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं न होने की शिकायत की। इसकी जांच डीएम ने सीडीओ को सौंपी।
प्रभारी मंत्री ने ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन बांटे और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की।