फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर जांच करेगी इज्जतनगर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मालगाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर की घटना में मुकदमा दर्ज होने में पेच फंस गया है। स्थानीय अफसरों और इंस्पेक्टर स्तर की जांच में फाटक के दोनों तरफ के गेटों में ट्रैक्टर की टक्कर के निशान नहीं दिख रहे हैं। लिहाजा फिलहाल ट्रैक्टर स्वामी पर मुकदमा लिखने से रोक दिया गया है। इज्जतनगर से उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-कानपुर रेल मार्ग पर बुधवार शाम को कानपुर से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी नगला पजाबा स्थित रेल फाटक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। इसमें ट्रॉली को करीब 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए इंजन ले गया था। इससे ट्रॉली के परखचे उड़ गए थे। स्थानीय अधिकारियों ने रात में ही रेल फाटक के एक तरफ के गेटों कोे कब्जे में ले लिया था। इससे माना जा रहा है कि गेटमैन ने मालगाड़ी के आने से चंद मिनट पहले ही गेट को बंद किया था। लिहाजा ट्रैक्टर बीच में ही फंस गया था।
रात में कन्नौज के सेक्शन इंजीनियर रेलपथ की अगुवाई में एक जांच टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे। अफसरों ने भी बारीकी से जांच की। जांच के दौरान ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी गेटमैन को बचाने के प्रयास में लगे रहे। जबकि साक्ष्य को देखते हुए स्थानीय जांच टीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। इसकी जानकारी इज्जतनगर मंडल के अफसरों को दी गई, तो उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली का मलबा आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है। दोष तय न हो पाने से मुकदमा दर्ज होने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

‘इज्जतनगर से इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी आए थे। घटना में गेटमैन की लापरवाही भी सामने आ रही है। लिहाजा डीआरएम स्तर से उच्चस्तरीय जांच टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल ट्रैक्टर और ट्रॉली का मलबा कब्जे में ले लिया गया है।’
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, आरपीएफ फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें