फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में कोल्ड स्टोर कर्मी की मौत, दिव्यांग घायल

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोती अमरनाथ की पत्नी को ढांढस बंधाती महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर। बाइक और मोटर ट्राईसाइकिल में भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राईसाइकिल सवार दिव्यांग को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि बाइक सवार को लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेपुर निवासी राजा बुधवार शाम दौड़ लगाने गया था। उसकी सुरक्षा के लिए दिव्यांग चाचा रजनीश (42) मोटर ट्राईसाइकिल से साथ गया था। वह गाजीपुर गांव के पास रोड किनारे बैठा था। उसी समय अमृतपुर की ओर से आए बाइक सवार कंचनपुर सबलपुर गांव निवासी अमरनाथ (55) ने ट्राईसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दिव्यांग को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि हालत गंभीर होने पर बाइक सवार अमरनाथ को लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। अमरनाथ कोल्ड स्टोर में नौकरी करते थे। जहां से घर लौट रहे थे। उनके बच्चे नहीं हैं। पत्नी चंद्रमुखी है। अमरनाथ छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उधर, राजेपुर राठौरी निवासी खेमकरन (41) शहर से जूते-चप्पल लेकर लौट रहे थे। चाचूपुर के पास डीसीएम ने टक्कर से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें