फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमसाबाद व मोहम्मदाबाद बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों का निस्तारण न करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने शमसाबाद व मोहम्मदाबाद बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम की नाराजगी जताने के बाद भी 24 मामले लंबित होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ब्लाक मोहम्मदाबाद व शमसाबाद क्षेत्र की आईजीआरएस पोर्टल पर कई शिकायतें लंबित हैं। एक सप्ताह पूर्व डीएम मानवेंद्र सिंह ने शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी। सीडीओ एम. अरून्मोली ने शमसाबाद के प्रभारी बीडीओ डीएसटीओ अतुल कुमार राठौर व मोहम्मदाबाद के प्रभारी बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। फिर भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
जिला विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शमसाबाद में 18 व मोहम्मदाबाद में 16 शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंच चुकी हैं। इस पर सीडीओ ने दोनों बीडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें