जहानगंज। बकरी चराने गए किशोर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। तहसीलदार सदर ने मौके पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है।
थाना क्षेत्र के गांव आलूपुर निवासी रतिराम खटिक का 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु शनिवार दोपहर को चाचा संजू के साथ बकरी चराने गया था। वह घाटमपुर निवासी शिवराम मास्टर के खेत में बकरी चरा रहा था। इसी दौरान हुई बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा की सूचना पर हिमांशु की मां उमा देवी, पिता रतिराम खटिक, भाई सोम, यशवीर, ऋषि मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर तहसीलदार सदर राजू, लेखपाल अजीत गुप्ता, एसओ दिनेश गौतम मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने परिजन से मामले की जानकारी कर अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।