फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से गली-मोहल्ले जलमग्न

विज्ञापन
शहर के रस्तोगी मोहल्ले में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार को दिन में दो बार झमाझम बारिश होने से गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए। नाले चोक होने से मोहल्लों में कीचड़ भर गया। पानी बंद होने पर दो घंटे बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही आसमान में घने बादलों के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होने से रोडवेज बस स्टैंड, लाल सराय, स्टेट बैंक गली, पलरिया, तलैया फजल इमाम, आईटीआई, बजरिया, ढुइया, लिंजीगंज आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। करीब दो घंटे बाद जलभराव से राहत मिल सकी। हालांकि नाले-नालियां चोक होने से उफने कीच़ड़ से लोगों को दिक्कतें हुईं। शाम तीन बजे फिर काले बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक रिमझिम पानी बरसता रहा। दिन में दो बार बारिश होने से मौसम में ठंडक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें