फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 गांवों की दिन भर बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगापार क्षेत्र के 300 गांवों की बिजली रविवार को दिन भर गुल रही। बिजली न आने से गांव के लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम को बिजली आने के बाद बार-बार कटौती ने ग्रामीणों को रुला दिया। बिजली संकट से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाएं चलीं। हवा में जर्जर तार आपस में टकराने से गेहूं की फसल में आग लगने का डर था। इससे दोपहर करीब 12 बजे गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, तहसील, सलेमपुर और राजेपुर विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर बंद कर दिए गए। करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। शाम करीब छह बजे हवा की गति कम होने पर आपूर्ति चालू की गई, लेकिन लोकल फाल्ट के कारण बिजली का आना-जाना लगा रहा।
जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल है। हवा में तार आपस में टकराते हैं, जिससे निकलने वाली चिंगारी से फसल में आग लगने का डर रहता है। यही कारण है कि फीडरों को बंद रखा गया था। देर शाम को आपूर्ति चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में भी रहा बिजली संकट
फर्रुखाबाद। अघोषित कटौती और लोकल फाल्टों से शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली न मिलने से बेहाल रहे। दिन में करीब दो घंटे अघोषित कटौती की गई और इसके बाद लोकल फाल्टों से बिजली गुल होती रही।
रविवार सुबह आठ से 10 बजे तक शहर में कटौती होने से बिजली गुल रही। इसके बाद बिजली चालू हुई तो लोकल फाल्ट शुरू हो गए। मिल्क डेयरी फीडर की 11 केवी लाइन का इंसुलेटर नेकपुर कलां में करीब 10 बजे खराब हो गया।
इससे फीडर बंद हो गया और 25 मोहल्लों की बिजली बंद हो गई। इंसुलेटर बदलने के बाद 11 बजे बिजली चालू की गई। फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र, कुटरा, ठंडी सड़क, लकूला, पांचाल घाट और जसमई विद्युत उपकेंद्र की लाइनों में दिन में कई बार फाल्ट आने से शहर के उपभोक्ताओं की बिजली गुल हुई और फाल्ट ठीक होने के बाद चालू हुई।
अघोषित कटौती और लोकल फाल्टों से बिजली बार-बार गुल होने से उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि हवा चलने से लोकल फाल्ट आए थे, जिनको ठीक कराकर बिजली दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें