फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों में 10 और गांवों में 13 घंटे की कटौती ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती जनता को रुला रही है। कस्बों में 10 और गांवों में 13 घंटे से भी ज्यादा की कटौती की जा रही है। बिजली न आने से लोगों के सामने पानी की भी समस्या खड़ी हो रही है। व्यापार भी चौपट हो रहा है। व्यापारी नेता ने क्षेत्रीय विधायक से शेड्यूल के हिसाब से बिजली दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में हो रही अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान हैं। बिजली विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार रात के बीच भी कायमगंज कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बिजली कटौती हुई।
कस्बे में वैसे तो साढ़े 21 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है लेकिन कटौती 10 घंटे से ज्यादा हो रही है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है लेकिन यहां भी 13 घंटे से भी ज्यादा बिजली गुल रही। यानी केवल पांच घंटे ही लोगों को बिजली मिल पाई।
विज्ञापन

पुराने जर्जर तारों के कारण समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। कटौती के बाद जैसे ही आपूर्ति चालू होती है, लोकल फाल्ट होने लगते हैं। जगह-जगह तार टूटने के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। मंगलवार को कस्बे में डेढ़ घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में भी लगभग इतने ही घंटे फाल्ट ठीक करने के कारण बिजली बंद रही।
व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण दिन की दुकानदारी नहीं है। शाम को ही लोग बाजार आते हैं, लेकिन इस समय बिजली न होने के कारण व्यापारियों को परेशानी होती है। बंसल गुट व्यापार मंडल की जिला कार्यकारी के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि से शेड्यूल के अनुसार बिजली दिलाए जाने की मांग की है।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने उच्चाधिकारियों से बात कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। एक्सईएन खानचंद्र गौतम ने कहा कि बिजली आपूर्ति में अपने स्तर से जो सुधार हो सकता है उसमें प्रयास किया जाएगा। फिलहाल आपातकालीन कटौती से व्यवस्था बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें