फर्रुखाबाद में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लाहपुर निवासी प्रताप के भतीजे जितेंद्र की दो माह की बेटी दुर्गा कुपोषण की शिकार थी। किसी तांत्रिक ने बता दिया कि बच्ची को सुबह ट्रेन के हार्न की आवाज सुना दो तो यह ठीक हो जाएगी।
इस पर शनिवार भोर में प्रताप व जितेंद्र दुर्गा को लेकर कमालगंज स्टेशन पहुंचे। तभी करीब 3.22 बजे बांद्र से लखनऊ जा रही ट्रेन वहां से गुजरी। उसके हार्न की आवाज सुनाने के लिए प्रताप बच्ची को गोद में लेकर ट्रैक के करीब चले गए।
ट्रेन का कमालगंज में ठहराव न होने से तेज गति से गुजर रही थी। उसकी चपेट में आने से प्रताप व दुर्गा की मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।