फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरों की निगरानी में आज से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षाओं के बाद 12 वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी। चार मई तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए 60 इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रयोगशाला में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसकी निगरानी करने के लिए डीएम ने प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की तैनाती भी कर दी है।
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की लिखित परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के तीन केंद्रों पर चल रहा है। पहली बार लिखित परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में 60 इंटर कॉलेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है।
इसमें बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के 12, कमालगंज क्षेत्र के 10, कायमगंज क्षेत्र के 6, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 15, राजेपुर क्षेत्र के 5, नवाबगंज व शमसाबाद क्षेत्र के 6-6 इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, कृषि वर्ग, संगीत वादन, संगीत गायन, नृत्य कला, कंप्यूटर, सिलाई और व्यवसायिक वर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की है।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षक तैनात कर दिए हैं। यह परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई तक चलेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सकुशल कराने के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें