फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के पूछताछ प्रभारी, गार्ड व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर खड़े दिल्ली के अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पूछताछ प्रभारी, गार्ड व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरा थाने के जगनपुरी निवासी अधिवक्ता दीपक सिंह मंगलवार को एक मुकदमे की पैरवी में यहां आए थे। शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक गार्ड भीख मांग रहे मंदबुद्धि को डंडे से पीटने लगा।
इसका अधिवक्ता ने विरोध किया तो गार्ड गाली देने लगा। इसी दौरान रोडवेज के पूछताछ प्रभारी शिवप्रकाश दुबे अपने तीन अज्ञात लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने गार्ड और साथियों की मदद से डंडे से हमलाकर दीपक सिंह को घायल कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पूछताछ प्रभारी शिवप्रकाश दुबे, गार्ड, और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें