फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी के बावजूद सातनपुर मंडी से आलू उठान में पसीने छूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी आज से दिन तक बंद रहेगी। मंगलवार को बंदी होने के बावजूद देर रात तक आलू की उठान होती रही। करीब 300 ट्रक आलू की उठान कराई गई। सोमवार को अधिक आवक के चलते मंगलवार को करीब 50 ट्रक आलू की तौल भी हुई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल सातनपुर मंडी में बनाया गया है। 10 मार्च को मतगणना होगी। इसके लिए नौ मार्च को बैरिकेडिंग व पंडाल बनाने का काम पूरा किया जाना है। इससे तीन दिन के लिए मंडी बंद कर दी गई। बंदी की सूचना से सोमवार को मंडी में इस कदर आलू की आवक बढ़ी कि चार किलोमीटर तक
वाहनों की लाइन लग गई। जाम के कारण देर रात वाहन आलू लेकर मंडी पहुंच सके। इससे तौल भी नहीं हो सकी। जाम के चलते मंडी में खरीदे गए आलू की उठान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से आलू लदे वाहनों को मंडी में प्रवेश नहीं दिया गया और उठान होती रही। मतगणना के लिए
मंडी खाली कराने को लेकर अधिकारी आढ़तियों को आलू की उठान जल्दी कराने के निर्देश देते रहे। करीब 300 ट्रक आलू की उठान कराना चुनौती बन गया। आढ़तियों का कहना है कि सख्ती को देखते हुए पल्लेदारों ने ट्रक
लोड करने के लिए रेट बढ़ा दिए। इसके बावजूद देर रात तक उठान चलती रही। सोमवार रात तक पहुंचे करीब 50 ट्रक आलू की आढ़तों पर तौल भी की गई। आलू का भाव 800 से 1051 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू ने बताया कि करीब 50 ट्रक आलू की तौल हुई। लगभग 300 ट्रक आलू की उठान कराई गई। मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि नौ मार्च की सुबह तक मंडी पूरी तरह खाली कराने के साथ मतगणना की तैयारी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें