फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। पति सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों ने जहर देकर महिला को मार डालने का आरोप लगाया है। महिला की शुक्रवार को नर्सिंग होम मेें इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के गांव गुरगुजपुर निवासी दिनेश ने शनिवार को थाना राजेपुर के गांव कादर कुइंया निवासी बहनोई दुष्यंत, उसके पिता मलिक चंद्र, बहन शिवानी, भाई सोनू, मां के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि बहन स्वाति की शादी 4 फरवरी 2020 को दुष्यंत के साथ की थी।
शादी में दहेज भी दिया था। लेकिन बहन का पति व ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर स्वाति को प्रताड़ित करते थे। 27 जनवरी को बहन स्वाति ने बताया कि दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

जानकारी पर दिनेश परिजनों के साथ बहन की ससुुराल पहुंचा तो उनको बहन स्वाति के आवास विकास के नर्सिंग होम में भर्ती होने की जानकारी हुई। वहां जाकर देखा तो बहन की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान बहन की शुक्रवार को मौत हो गई। दिनेश ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने बहन से मारपीट कर उसको जहर खिला दिया था। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें