जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने जेलों का निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछी और उनके निराकरण का भरोसा दिया। मैस में बने खाने की गुणवत्ता परखी और अस्पताल का निरीक्षण कर दवा के स्टॉक की जानकारी ली।
जेल के अधिकारियों से बुखार पीड़ित बंदियों की जानकारी भी ली। एसपी ने जेल की सुरक्षा के बारे में वरिष्ठ अधीक्षक रामधनी से जानकारी की। इसके बाद दोनों अधिकारी केंद्रीय कारागार पहुंचे। यहां भी मैस व अस्पताल का निरीक्षण किया और बंदियों के बारे में जेल प्रशासन से जानकारी की। जेल में सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी भी ली। डीएम ने कोविड की गाइड लाइन का पालन करने का आदेश दिया।