भोलेपुर में लोधी महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा के सपा में शामिल होने पर महासभा में बिखराव होने लगा है। सोमवार को महासभा की बैठक में विधानसभा चुनाव में किस दल को समर्थन दिया जाए, इस पर चर्चा की गई। बैठक में बाद महासभा के मंत्री व उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष के सपा में शामिल होने पर नाराजगी जताई।
लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने महासभा के कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रवीन वर्मा के भोलेपुर आवास पर बैठक की। बैठक में महासभा के जिलामंत्री डॉ. धर्मेंद्र कुमार राजपूत, उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत भी शामिल रहे। धर्मेंद्र भाजपा में जिला मंत्री और अरविंद भाजपा पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष हैं। बैठक में विधानसभा चुनाव में किस दल को समर्थन दिया जाए, इस पर चर्चा हुई। बैठक में महासभा से चर्चा के बना अध्यक्ष के सपा में शामिल होने पर नाराजगी जताई गई। संगठन की दोबारा बैठक बुलाकर अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करने की बात कही गई। बैठक में अजय सिंह राजपूत, रामलड़ैते राजपूत, इं आरबी सिंह राजपूत, सुधीर वर्मा उर्फ रिंकू, प्रवीन वर्मा, प्रेमपाल सिंह एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
परशुराम का कहना था कि समाज के हित के लिए सपा में शामिल हुए हैं। पदाधिकारी अन्य दल में हैं इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं। सभी लोग मिलकर समाज के हित में काम करेंगे। महासभा का संगठन मजबूत और अटूट है।