कायमगंज। बुधवार को सीएचसी में बने डेंगू वार्ड में पहला मरीज भर्ती कराया गया। इससे पहले मरीज का निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व वायरल बुखार से निपटने के लिए दो सप्ताह पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके लिए सीएचसी के एक कक्ष में डेंगू वार्ड बनाया गया है।
अभी तक इस वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ था। बताया गया कि इन दिनों इमरजेंसी में दो चार मरीज रोजाना ऐसे आ जाते हैं जिनकी प्लेटलेट्स कम होने के चलते उनको रेफर किया जाता है। इसके अलावा 400 की ओपीडी में 60 प्रतिशत मरीज बुखार खांसी के ही आ रहे हैं। बुधवार को नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी श्वेता (35) पत्नी गौरव को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। उनका इलाज डॉ. अमरेश की देखरेख में चल रहा है।