फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट सोर्स पर लगे 32 सफाई कर्मियों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
कायमगंज तहसील कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे 68 सफाई कर्मियों में से 32 को हटाने के विरोध में नगरपालिका से लेकर तहसील तक प्रदर्शन हुआ। कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने कहा कि 15 अक्तूबर तक वापसी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से वेतन मद के बजट में कटौती होने पर पालिका प्रशासन ने आउटसोर्सिंग पर लगे 32 सफाई कर्मियों को हटा दिया है। शनिवार को इसके विरोध में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मी नगर पालिका पहुंचे। वहां पहले उन्होंने बैठक की।
इसके बाद पालिका अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद पालिका अध्यक्ष सुनील चक वहां पहुंच गए। उन्होंने सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। सफाई कर्मियों ने कहा यदि 15 अक्तूबर तक उनकी मांगें न मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की मांग है कि हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए। रविवार को अवकाश घोषित किया जाए। सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों का जीपीएफ व ग्रेच्युटी का भुगतान जल्द होना चाहिए। पालिका अध्यक्ष से बातचीत के बाद सभी कर्मचारी तहसील पहुंचे। वहां पर छुट्टी होने के कारण एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। वहां से नारेबाजी करते हुए कर्मी लौट गए।
नगर में 25 वार्ड हैं। पालिका में 18 सफाई कर्मचारी नियमित हैं, 52 संविदा पर तैनात हैं, 68 आउटसोर्स पर थे। इनमें से 32 हटा दिए गए। पांच सफाई नायक हैं। इसके अलावा 25 सफाई कर्मचारी घर-घर कूड़ा उठाने के लिए लगाए हैं।
ईओ सीमा तोमर ने बताया शासन द्वारा भेजी जाने वाली ग्रांट में पिछले माह ही छह लाख की कटौती कर दी गईं है। आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मचारी अब हटाए जाएंगे। फिलहाल मानदेय का भुगतान न हो पाने की वजह से 32 को हटा दिया गया। अब जरूरत के मुताबिक जैम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को रखा जाएगा। शासन से बजट मिले नहीं और कर्मचारियों से काम कराते रहे यह भी ठीक नहीं है। जरूरत के अनुसार पोर्टल के जरिए सफाई कर्मचारियों को दोबारा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें