फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के स्कूल में तोड़फोड़, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा नेता व सभासद के स्कूल में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर सभासद पहुंचे तो दबंग हमलावर हो गए। जान से मारने के लिए गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। आरोप लगाया कि कमरों के ताले तोड़कर सीमेंट भी चुरा ले गए। सभासद ने 13 नामजद समेत 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी भाजपा नेता भप्पू सोनी नगर पालिका के नामित सभासद हैं। उनका मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव भिड़ौर में हिंद नेहरू पब्लिक स्कूल है। स्कूल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। वह अपने पुत्र प्रतीक तिवारी के साथ रविवार की सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचे। देखा कि नगला डाल निवासी रामऔतार, सूरज राम, महावीर, अवनीश, अजनेश, रजनेश, आकाश, देवेश, राजवीर, डेगराज, पृथ्वीराज, मोहन सिंह, विश्वनाथ 12 साथियों के साथ बाउंड्रीवाल तोड़ रहे थे। मना किया तो गालीगलौज कर हमला बोल दिया। अवनीश ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह बाल-बाल बच गए। पड़ोसी गांव की ओर से कुछ लोग आ गए तो आरोपी भाग गए। सभासद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। स्कूल के कमरों के ताले टूटे थे। 20 बोरी सीमेंट गायब मिला। सभासद ने 13 नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें