झब्बूपुर की नहर पुलिया चौड़ी करने की मांग
कायमगंज। भारतीय कृषक एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके पेशकार को सौंपा। इसमें झब्बूपुर की नहर पुलिया चौड़ी करने की मांग की गई।
संगठन के पदाधिकारी मंगलवार सुबह नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ देर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के न होने पर उनके पेशकार को ज्ञापन सौंप दिया। इसमें कहा कि गांव झब्बूपुर नहर पुलिया से टकराकर आए दिन लोगों की जान जा रही है। पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाए।
बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो। पालिका में ठेका कर्मचारियों को मानदेय दिलाने के साथ ईओ को हटाने की मांग की गई। कटरी की जमीन भूमाफियाओं से छुड़ाकर स्थानीय किसानों को दी जाए।
नगर व आसपास के गांवों में रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। सुनील दुबे, मुन्नालाल सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार, रागिब हुसैन, श्योराज सिंह शाक्य, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।