फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में भरा बाढ़ पानी निकलवाने को रास्ते खुलवाने की मांग

विज्ञापन
अमृतपुर तहसील में प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। बाढ़ में खरीफ फसल नष्ट हो गई और खेतों मेें पानी भरा होने से किसान रबी फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। नाला बंद होने से खेतों का पानी नहीं निकल रहा है। परेशान किसानों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव भरखा और जिठौली गांव के किसानों के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। किसानों की रबी की बुआई के लिए खेत तैयार करने हैं लेकिन नाला बंद होने से खेतों का पानी नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे परेशान महिपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, संजय सिंह, उमेश सिंह, कृष्णपाल सिंह, संजीव कुमार, राम सिंह सहित 50 से अधिक किसान मंगलवार को तहसील पहुंचे और नाला खुलवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
एसडीएम को एक ज्ञापन भी दिया है। इसमें बताया कि बाढ़ में फसलें नष्ट हो गईं थीं। नाला खुलवाने के लिए कई बार तहसील में अधिकारियों से मिले लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह ने बताया कि अभी तक जानकारी नहीं थी। किसानों का ज्ञापन मिला है। राजस्व टीम को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें