फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या के विरोध में वकीलों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
कायमगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में साथी की हत्या के बाद वकील खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना के विरोध में बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बनाने आदि की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे वकीलों में रोष है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पहले भी वकीलों के साथ वारदातें हो चुकी हैं। वकील खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, सचिव शफीक खां, गोपाल पाठक, खुशहाल खां, अनिल कुमार, राहुल सागर, अनूप सक्सेना, सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें