ायमगंज स्थित पुलगालिब तिराहा पर पेट्रोल पंप पर लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका पर लोग पेट्रोल-डीजल का स्टॉक करने लगे हैं। इससे इन दिनों हर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए कतारें लगी हैं।
फर्रुखाबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल का स्टॉक ही खत्म हो गया है। पुल गालिब तिराहे स्थित पंप पर भी भीड़ देखी गई। यहां 3-4 नौजिल से पेट्रोल
डीजल दिया जा रहा है फिर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। यही हाल अन्य पेट्रोल पंप पर दिखा।
पुल गालिब तिराहे स्थित पंप मालिक सुमित गंगवार ने बताया कि भीड़ ज्यादा है। पेट्रोल-डीजल की मांग काफी बढ़ गई है। लोग स्टॉक करना शुरू कर दिए।
इसलिए बाइक वाले को 100 रुपये व कार वाले को 500 का ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इसके बाद भी लोग ज्यादा ही मांग रहे हैं।
कायमगंज। कायमगंज के एक फिलिंग स्टेशन पर बीते चार दिनों में वाहनों की कतारें लगी रही। बुधवार को आपूर्ति सामान्य होने पर जरूर वाहन सवारों को राहत महसूस हुई।
फर्रुखाबाद रोड पर सीएनजी का एक फिलिंग स्टेशन है। यहां जनपद एटा, कासगंज, बदायूं आदि के वाहन सीएनजी लेते हैं। हर रोज यहां तीन गाड़ी
सीएनजी की बिक्री है। बीते तीन-चार दिनों से दो गाड़ी आपूर्ति हो रही थी। बुधवार को फिर से तीन गाड़ी आपूर्ति मिल गई।