फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए सज गए सरकारी भवन

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रोशनी से जगमगाया विकास भवन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सज गए सरकारी भवन, आज आजादी का उत्सव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का उत्सव मनाने के लिए शनिवार को सरकारी भवनों में साफ-सफाई के साथ उन्हें बिजली की झालरों से सजाया गया। शाम ढलते ही भवन रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में डूबे नजर आए।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को हर्षोल्लास दिखा। आजादी की वर्षगांठ मनाने के लिए सरकारी भवनों को फूलमाला व बिजली की झालरों से सजाया गया। कलक्ट्रेट व विकास भवन में की गई सजावट अलग ही छटा बिखेर रही थी। इसके अलावा जनपद में विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास सफाई की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को उनके अंतर्गत आने वाले कार्यालयों को सजाने के आदेश दिए हैं। इससे सरकारी अस्पतालों सहित सभी सरकारी भवनों में सजावट की गई। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

शाम होते ही कार्यालयों में लगाई गई बिजली की झालरें जलाई गईं तो रोशनी की जगमग आजादी की खुशी के रूप में बिखर उठी। इधर बाजार में तिरंगा झंडा, टोपी व पट्टा बेचने वाली दुकानों पर भीड़ देखी गई। बच्चे बड़ों के साथ दुकानों पर पहुंचे और किसी ने तिरंगा झंडा लिया तो कोई तिरंगा टोपी लगाकर देश भक्ति के गीत गुनगनाते नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें