फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी व जेवर समेत ढाई लाख का माल चोरी

Tue, 01 Aug 2017 12:08 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
खेत में पड़ा चोरी का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। तहरीर के बावजूद थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


गांव हसनापुर के रहने वाला रामनिवास रविवार रात अपनी दिव्यांग बेटी रीता के साथ छत पर सो रहे थे। पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोर यहां से बक्से को उठाकर ले गए। चोरों ने खेत में बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर और नगदी पार कर दी। सोमवार सुबह रामनिवास को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे छानबीन के दौरान सीमा मिश्रा के खेत में टूटा बक्सा पड़ा मिला। एसओ वीरपाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पीड़ित रामनिवास ने बताया कि चोर बक्से में रखे 10 हजार रुपये, एक सोने की जंजीर, दो जोड़ी पायलें, दो जोड़ी करधनी, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झाले और दो जोड़ी सोने की झुमकी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


करीबन ढाई लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। उधर, चोरों ने इसी गांव के मोर सिंह के घर में पीछे से नकब लगा दिया। परिजनों के जागने पर चोर बैरंग लौट गए। मोर सिंह ने भी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें