फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, एक दर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंभालका जुनारदार में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से पथराव हुआ और धारदार हथियार चले। जिसमें लगभग 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात को ग्राम सिंभालका जुनारदार में कृपाराम अपने घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठा हुआ था। उसी दौरान ओमप्रकाश बाइक लेकर आया और कृपाराम से रास्ते से हट जाने के लिए कहा। जिस पर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और आपस में मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया और दोनों पक्षों की तरफ धारदार हथियार निकल । दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार दोनों पक्षों को शांत कराया। इस संघर्ष में कृपाराम के पक्ष के पांच लोग और ओमप्रकाश पक्ष के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें