फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर आरपीएफ जवान से लूटे 40 हजार

Wed, 23 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे सेवानिवृत्त आरपीएफ जवान के हाथ से बाइकर्स थैला छीन कर भाग निकले।  छिनैती करने वालों का पीछा भी किया गया लेकिन यह हत्थे नहीं चढ़े। अलीगंज के गांव सरौतिया निवासी हरनंदन दीक्षित ने बुधवार को बैंक आफ इंडिया की शाखा से दोपहर 2.30 बजे 40 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद पैदल भूसा तिराहे के पास से जा रहे
विज्ञापन


थे। रास्ते में इनके परिचित रामाधार चतुर्वेदी मिल गए। इस पर दोनों एक चबूतरे पर बैठ कर बात चीत करने लगे। तभी बाइक पर सवार हो आए दो युवकों में से एक ने इनके हाथ से रुपयों भरा थैला छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाग निकले। थैला छिनते ही हरनंदन शोर मचाने लगे। इन्होंने एक राहगीर की बाइक पर बैठकर युवकों का पीछा किया।

छिनैती करने वाले जटवारा रोड  की तरफ से होकर भाग निकले। छिनैती की सूचना पाकर मंडी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मौके  पहुंचे। इन्होंने हरनंदन से घटना की जानकारी ली। तब तक युवक गायब हो चुके थे। हरनंदन ने बताया कि इंजन खरीदने के लिए  बैंक से रुपये निकाले थे। थैले में रुपयों के अलावा बैंक की पासबुक और जरूरी कागजात भी थे।
विज्ञापन


रेलवे टिकट बिक्री केंद्र में चोरी
अलीगंज रोड पर स्थित रेलवे टिकट बिक्री केंद्र का ताला तोेड़कर चोर नगदी और कागजात चुरा ले गए। केंद्र संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी नाजिम की अलीगंज रोड पर रेलवे के टिकट बिक्री का केंद्र है।

बुधवार की सुबह इन्होंने केंद्र का शटर खोलने गए तो ताले टूटे देखकर सन्न रह गए। इन्होंने शटर उठाकर देखा तो गोलक खुली थी।  अंदर रखे कागज बिखरे पड़े थे। नाजिम ने बताया कि गोलक में 4700 रुपये की रेजगारी और के  अलावा चोर कागजात भी चुरा ले गए हैं। नाजिम ने चोरी की  कोतवाली में  तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें