फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-युगल से शव पेड़ पर लटके मिले

विज्ञापन
hang
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भरहपुर में प्रेमी-युगल ने 25 जनवरी की रात फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों को उनके शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। युवती केे बाएं हाथ पर नीले रंग के स्केच पेन से ‘आई लव यू आदेश और युवक के दाएं हाथ की कलाई पर अपने मन से आत्महत्या की है ’ लिखा था।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भरहपुर निवासी सर्वेश यादव का पुत्र आदेश (20) फतेहगढ़ स्थित जनता इंटर कालेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। उसका गांव के जयवीर यादव की पुत्री रिशा (18) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह कक्षा 11 की छात्रा थी और जरदोजी का काम करती थी। 25 जनवरी की रात करीब 11 बजे तक रिशा ने घर पर जरदोजी का काम किया और इसके बाद परिवार वालों से सोने जाने की बात कहकर चली गई। वहीं, उसका प्रेमी आदेश भी रात के समय घर से चुपचाप निकल गया। 26 जनवरी की सुबह घर से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित धनपाल के खेत में खड़े नीम के पेड़ से दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। युवती का शव दुपट्टे के फंदे पर लटक रहा था और युवक का शव मफलर से लटका था। 

कोतवाल रजनेश चौहान, दरोगा छेदालाल व नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्ष में से किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया। 
विज्ञापन

दरोगा छेदालाल ने बताया कि आदेश के बाएं हाथ में कोहनी के नीचे नीले रंग के स्केच पेन से हमने अपने मन से आत्महत्या की है। घरवालों की कोई गलती नहीं है। उनसे कुछ भी न कहा जाए लिखा था। वहीं, युवती के दाएं हाथ की हथेली के पीछे नीले रंग के स्केच से आई लव यू आदेश लिखा था। यह एक ही स्केच पेन से लिखा होना लग रहा है। 

सर्वेश यादव ने बताया कि उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। आदेश छोटा था। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैै। रिशा के पिता जयवीर का कहना है कि उसके सात पुत्रियां और एक पुत्र है। इसमें रिशा चौथे नंबर की पुत्री थी। जयवीर ने बताया कि कभी ऐसा नहीं लगा कि पुत्री किसी से प्रेम करती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें