फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का अपहरण कर मौत के घाट उतारा

Sat, 20 May 2017 12:26 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बड़ी बरौन गांव में घर के बाहर से मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। दूसरे दिन उसका शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। गांव निवासी जबर सिंह का बेटा आशू (5) गुरुवार दोपहर को घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। शुक्रवार को उसका शव गांव के प्रमोद कुमार सक्सेना के मक्का के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व ग्रामीणों से मामले की पूछताछ की। मृतक के पिता बताया कि उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। दूसरे नंबर का आशू प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। मृतक के बाबा ने मऊदरवाजा थाने में गला घोंटकर हत्या की बात कहते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें