फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई पुलिस दो महिलाओं को पकड़ कर ले गई

Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सामान की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के पाली में पड़ी डकैती के मामले में हरदोई पुलिस ने भारी फोर्स के साथ फैजबाग में घूमंतू जाति के डेरा पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस यहां से दो महिलाओं को पकड़ कर ले गई। पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हरदोई के पाली क्षेत्र में डकैती के दौरान हुई दो हत्याओं के खुलासे को लेकर सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा, सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी, लोनार थाना प्रभारी श्यामबहादुर ने भारी फोर्स के साथ शमसाबाद के फैजबाग स्थित साईं गेस्ट हाउस के सामने रह रहे घुमंतू जाति के डेरा पर छापा मारा।

यहां पर पुलिस ने जिला शाहजहांपुर के कटरा निवासी राजाबाबू, राजेंद्र, लल्ली को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस से जाकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने पास में ही चांदनी के पेड़ के पास खुदाई कराई। लेकिन वहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस की टीमों ने डेरा के सभी लोगों का घरेलू सामान चेक किया। इस दौरान पुलिस को एक छुरी और चाकू मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने बोरी, बक्सा को भी चेक किया। पुलिस यहां से विमला देवी पत्नी लल्ली और कैलाशो देवी पत्नी राजेंद्र को पकड़ कर अपने साथ ले गई। हालांकि यहां पर एक दरोगा और कुछ सिपाही अभी भी इन लोगों पर नजर रखें हुए हैं। लोनार थाना प्रभारी श्यामबहादुर ने बताया कि यह लोग जड़ी बूटियों की दवा बेचने का काम करते हैं। इस दौरान यह लोग मकानों को देख कर उसमें घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनका कहना था कि अभी घटना  की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें